श्रीनगर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,"उत्तरी कश्मीर में बारामूला और कुपवाड़ा जिले और श्रीनगर शहर के छह पुलिस थाना क्षेत्रों में सोमवार को ऐहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया।"
अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर शहर के जिन इलाकों में कर्फ्यू नहीं लगाए गए हैं वहां भी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं।
श्रीनगर के ऊंचाई वाले अधिकतर इलाकों में सोमवार से परीक्षाएं शुरू हुईं। अभिभावक निजी वाहनों से बच्चों को शैक्षिक संस्थानों में छोड़ कर आए।
हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी ने बारामूला जिले के पल्हालन शहर में जुलूस निकालने का आह्वान किया था।
गौरतलब है कि पिछले चार महीनों से कश्मीर घाटी में अशांति का माहौल बना हुआ है। घाटी में जारी ताजा हिंसा में अब तक करीब 110 लोगों की जान जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications