कार्बेट का बिजरानी क्षेत्र पर्यटकों के लिए खुला
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि बिजरानी क्षेत्र को आमतौर पर पयर्टकों के लिए 15 अक्टूबर से 15 जून तक खोला जाता है लेकिन अभयारण्य में मार्गो का मरम्मत कार्य होने से इस वर्ष इसे खोलने में दो दिनों की देरी हुई।
भारी बारिश की वजह से ज्यादातर मार्ग खराब हो गए थे। अभयारण्य के एक संरक्षक ने आईएएनएस को बताया, " खराब मार्गो की मरम्मत के बाद बिजरानी क्षेत्र को रविवार से खोल दिया गया।"
उन्होंने बताया कि अभयारण्य देखने की अग्रिम बुकिंग इस सप्ताह के बाद शुरू कर दी जाएगी। सुबह के समय अभयारण्य देखने वाले पर्यटकों के लिए तत्काल बुकिंग सुबह छह बजे और शाम के समय वाले पर्यटकों के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे से की जाएगी।
अधिकारी ने बताया कि अभयारण्य में सुबह और शाम के वक्त केवल 30 वाहनों को जाने की अनुमति दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications