स्टरलाइट मामले पर सर्वोच्च न्यायालय की अंतरिम रोक की अवधि बढ़ाई
सर्वोच्च न्यायालय का यह आदेश दिसम्बर के दूसरे सप्ताह में होने वाली मामले की अगली सुनवाई तक प्रभावी रहेगा।
स्टरलाइट इंडस्ट्रीज का तांबा गलाने का यह संयंत्र तमिलनाडु के तूतीकोरिन में है।
स्टरलाइट इंडस्ट्रीज लंदन में रह रहे भारतीय उद्योगपति अनिल अग्रवाल के वेदांता रिसोर्सिज का हिस्सा है।
तूतीकोरिन संयंत्र के विस्तार पर अग्रवाल की इस कम्पनी लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। पिछले साल स्टरलाइट इंडस्ट्रीज ने इस संयंत्र की क्षमता को दोगुना करने की ऐलान किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications