बिहार में भाजपा नेता की हत्या, 2 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार एक पूजा समिति के संरक्षक 52 वर्षीय गुप्ता पूजा पंडाल से अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में ही अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।
गुप्ता भाजपा विधायक अजय सिंह के करीबी माने जाते हैं। उनकी हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
इधर, रक्सौल के पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन ने सोमवार को बताया कि इस सिलसिले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें से दो राजन कुमार और हीरा लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications