जांच बताएगी, कब तक बना जा सकता है मां
शोधकर्ताओं ने जीनों (आनुवांशिक इकाई) का एक ऐसा समूह खोजा है जो रजोनिवृत्ति के समय और महिलाओं में प्रजनन की संभावना समाप्त होने के साथ जुड़ा हुआ है। इस जांच में करीब 50 पाउंड का खर्च आएगा और अगले एक दशक बाद इसे कराया जा सकेगा।
समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' के मुताबिक ब्रिटेन की 'युनिवर्सिटी ऑफ एक्जीटर पेनिन्सुला मेडीकल स्कूल' की शोधकर्ता एना मरे कहती हैं कि इस अध्ययन का उद्देश्य यह पता लगाना था किसी भी महिला में रजोनिवृत्ति की आयु क्या है।
उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि महिलाओं में रजोनिवृत्ति से औसतन 10 वर्ष पहले प्रजनन की क्षमता कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस शोध के बाद उन्हें बताया जा सकेगा कि वे कब तक बच्चों को जन्म दे सकती हैं।
उन्होंने कहा कि 20 में से एक महिला को जल्दी रजोनिवृत्ति हो जाने की शिकायत रहती है, ऐसे में यह नई जांच उन महिलाओं की मदद कर सकती है।
औसत के आधार पर ज्यादातर महिलाओं में रजोनिवृत्ति की उम्र 51 साल होती है लेकिन कुछ में 40वें साल में तो कुछ में 60वें साल में ऐसा होता है।
शोधकर्ता ऐसे और जीनों को खोज रहे हैं तो रजोनिवृत्ति की उम्र और भी सही बता सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications