नीतीश सरकार के पास विकास की सोच नहीं : सोनिया (लीड-1)

बिहार के मुस्लिम बहुल जिले किशनगंज में सोमवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि केन्द्र ने बिहार सरकार को विकास के लिए करोड़ों की धनराशि मुहैया कराई लेकिन उसका सही इस्तेमाल नहीं किया गया। उन्होंने कहा, "केन्द्र की ओर से बिहार सरकार को करोड़ों-करोड़ों रुपये दिए गए लेकिन सवाल है कि इसका इस्तेमाल कहां हुआ। अब तो भ्रष्टाचार की बातें भी सामने आ रही हैं। भाजपा-जद (यु)गठबंधन अवसरवादी है।"

कांग्रेस अध्यक्ष ने नीतीश के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में बीते कुछ वर्षो के दौरान कोई विकास नहीं हुआ जिस वजह से यहां के युवा शिक्षा और रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। उन्होंने अल्पसंख्यक मतदाताओं को रिझाने की भी कोशिश की।

सोनिया ने कहा कि केन्द्र सरकार ने किशनगंज में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की शाखा खोलने के लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर दीं लेकिन राज्य सरकार अब तक जमीन ही उपलब्ध नहीं करवा सकी। उन्होंने कहा कि आज राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, इस कारण राज्य सरकार विकास में पिछड़ गई है।

उन्होंने कहा, "कुछ नेता ऐसा समझते हैं कि यहां के लोगों की याददाश्त कमजोर है परंतु वह भूल में हैं। जब गुजरात में अकलियतों पर हमले हुए थे तो यहां के नेता केन्द्र में मंत्री थे, परंतु अब खुद धर्मनिरपेक्ष बताने वाले नेता ने उस समय मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया। "

सोनिया ने केन्द्र की योजनाओं का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि आखिर उन योजनाओं का बिहार में क्या हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सद्भावना और विकास का रहा है। कांग्रेस को कई बार चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा लेकिन उसने धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों से कभी भी समझौता नहीं किया और ना भविष्य में करेगी।

उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी राज्य में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए एकदिवसीय दौरे पर बिहार पहुंची हैं। इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से पार्टी के युवा नेता और महासचिव राहुल गांधी एवं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राज्य का दौरा कर चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+