थाई वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 'रॉयल थाई एयर फोर्स' के एयर वाइस मार्शल मोंटन संचूकोर्न ने कहा, "अमेरिका निर्मित एफ 16 विमान से जुड़ी यह पहली दुर्घटना है।"
मोंटन ने बताया कि यह घटना सोमवार स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे हुई। विमान ने अन्य तीन लड़ाकू विमानों के साथ नखोन सावन प्रांत से चियांग माई के लिए उड़ान भरी थी।
विमान दुर्घटना में पायलट लेफ्टिनेंट थार्नीकोर्न लूएंग्रंवाली की मौत हो गई।
एयर वाइस मार्शल ने कहा, "हम हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।" उन्होंने सोमवार सुबह मौसम खराब होने के कारण कम दृश्यता का भी जिक्र किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications