मप्र में हिंसक झड़प, 1 की मौत
पुलिस के मुताबिक रविवार की रात को तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में देवी प्रतिमाओं का चल समारोह निकल रहा था। तभी कमलेश यादव व लक्ष्मी यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजेश यादव, पवन यादव व अन्य पर हमला कर दिया। दोनों गुट के लोग नशे में धुत्त थे।
दमोह के पुलिस अधीक्षक डी.के.आर्य ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते हुए आपसी संघर्ष में एक की मौत हुई है जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications