उत्तराखण्ड में सड़क दुर्घटना में तेंदुए की मौत

मौके पर पहुंचे उत्तरांचल पुलिस के उप-निरीक्षक शिव प्रकाश ने बताया कि तेंदुए की मौत सड़क दुर्घटना में गाड़ी के नीचे दबकर हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस दुर्घटना करने वाली गाड़ी की जांच में जुट गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना रात 9 बजे के करीब की है। दुर्घटना देहरादून मसूरी रोड पर राजपुर गांव से ऊपर पहाड़ी पर स्थित मचान रेस्टोरेंट के पास हुई। यह घने जंगलों वाला इलाका है। इसमें भारी संख्या में तेंदुए और जंगली जानवर पाए जाते हैं, जो समय-समय पर तेज गति से चलने वाहनों का शिकार हो जाते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने हालांकि इस घटना में जानवरों का शिकार करने वालों के हाथ होने की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रशासन ने इस घटना के बारे में वनाधिकारी को सूचित कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुए की बाएं पैर में गोली के निशान पाए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+