Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ओबामा के स्वर्ण मंदिर जाने की योजना से अमेरिकी सिख खुश

वाशिंगटन, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवम्बर में प्रस्तावित भारत यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के अमृतसर के पवित्र स्वर्ण मंदिर जाने की संभावना से अमेरिका के सिख समुदाय में उत्साह का माहौल है।

राष्ट्रपति ओबामा की यात्रा की तारीख की अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है फिर भी इसकी संभावना है कि राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा नवम्बर 2008 में मुंबई हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के बाद सात नवम्बर को अमृतसर जाएंगे।

ओबामा से स्वर्ण मंदिर का दर्शन करने के लिए अनुरोध करने वाले 'गुरु गोविंद सिंह फाउंडेशन' के कार्यकारी निदेशक राजवंत सिंह ने बताया, "यह स्वप्न के सच होने जैसा है। यह पूरे विश्व के सिखों के लिए जश्न मनाने का समय है। मुझे अमेरिका, सहित, पंजाब, दिल्ली, आस्ट्रेलिया और अन्य देशों से ई-मेल और संदेश मिल रहे हैं।"

जानकारों के मुताबिक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निजी तौर पर सम्मान देने वाले ओबामा के स्वर्ण मंदिर जाने के फैसले को एक 'कूटनीतिक कदम' के रूप में देख रहे हैं।

राजवंत ने बताया कि पिछले नवम्बर में व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में आयोजित रात्रि भोज में उन्होंने सोचा था कि वह ओबामा से स्वर्ण मंदिर का दौरा करने के लिए कहेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से व्हाइट हाउस में गुरु नानक जयंती आयोजित करने के बारे में बताया था।

उन्होंने कहा कि यह सुनकर हम सभी आश्चर्य चकित हो गए। व्हाइट हाउस में गुरु नानक जयंती का आयोजन कराने वाले ओबामा पहले राष्ट्रपति होंगे।

उन्होंने कहा कि यदि राष्ट्रपति स्वर्ण मंदिर का दर्शन करते हैं तो अमेरिकी लोगों को सिख और सिख धर्म के बारे में जानने का मौका मिलेगा। उनकी यात्रा से सिख समुदाय और अमेरिकी लोगों के बीच की गलतफहमियां और गलत धारणाएं दूर होंगी।

राष्ट्रपति ओबामा का अमृतसर दौरा करने का एक दूसरा कारण उनकी पत्नी मिशेल ओबामा हो सकती हैं। समाचार पत्र 'शिकागो ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 1961 में मिशेल के चाचा नामेनी रॉबिन्सन ने पंजाब में 'पीस कार्पोरेशन' के स्वयंसेवक के रूप में काम किया था।

इस 'पीस कार्पोरेशन' की शुरुआत अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी ने विकासशील देशों में स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र में सुधार के लिए किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+