'तालिबान को सैन्य कार्रवाई से नहीं हराया जा सकता'
समाचार पत्र 'द एज' ने रविवार को खबर दी है कि ब्रिगेडियर मार्क स्मेथर्स्ट ने कहा कि अफगानिस्तान को व्यवस्थित करने में दशकों लग सकते हैं। लेकिन रणनीति में एक बुनियादी बदलाव के बगैर सफलता अनिश्चित है।
एक रिपोर्ट में आया स्मेथर्स्ट का यह आलोचनात्मक आंकलन संघीय सरकार के उस दावे के ठीक विपरीत है, जिसमें उसने अफगानिस्तान में प्रगति की बात कही है।
चूंकि आस्ट्रेलियाई सैनिकों का मुख्य काम स्थानीय बलों को सलाह देने का है, लिहाजा स्मेथर्स्ट ने कहा कि सात वर्ष के प्रशिक्षण के बाद भी अफगान सेना स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर सकती। पुलिस की दशा तो और दयनीय है।
स्मेथर्स्ट विशेष बलों के उच्च सम्मानित अधिकारी हैं। वह अपने 28 साल के करियर में पूर्वी तिमोर, इराक और अफगानिस्तान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। फिलहाल वह स्पेशल आपरेशन कमांड के उप कमान अधिकारी हैं। उन्हें अफगानिस्तान में गठबंधन सेना की एक प्रमुख चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications