बिहार में नाव दुर्घटना में 11 की मौत (लीड-1)

राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि अब तक 11 शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है जबकि पांच से सात लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की खोज की जा रही है।

पुलिस के अनुसार कुछ लोग दशहरा का मेला देख नाव से वापस अपने घर लौट रहे थे कि राजघाट के पास पुनपुन नदी में नाव पलट गई। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार एक छोटी नाव पर क्षमता से अधिक कम से कम 50 लोग सवार थे जिस कारण नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इधर, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव व्यास जी ने बताया कि घटनास्थल पर राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) के एक दल को घटनास्थल पर भेजा गया है।

व्यास जी ने बताया कि इस दुर्घटना में मृतक के परिजनों को विभाग द्वारा एक-एक लाख रुपये मुआवजा दिया जायेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+