हल्के उपग्रहों का प्रक्षेपण भारत को आउटसोर्स कर सकता है अमेरिका

अमेरिका की सबसे बड़ी रक्षा, एयरोस्पेस और सैन्य प्रौद्योगिकी कम्पनी लॉकहीड मार्टिन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और इसकी निर्यात इकाई एन्ट्रिक्स से इस संबंध में विचार किया है।

लॉकहीड मार्टिन इंडिया के मुख्य कार्यकारी रोजर रोस ने 'इंडिया स्ट्रेटजिक' पत्रिका से कहा कि अमेरिका काफी दूरी तय कर चुका है इसे ज्यादा जटिल चीजों पर ध्यान केंद्रित करना है इसलिए यह वाणिज्यिक रूप से व्यवहार्य है कि वह कुछ उपग्रहों के प्रक्षेपण के काम को आउटसोर्स करे। दुनिया में कम कीमत में प्रक्षेपण की सुविधाएं काफी कम हैं लेकिन इसरो और एन्ट्रिक्स का इस मामले में रिकॉर्ड अच्छा रहा है।

इसके अलावा लॉकहीड मार्टिन इसरो के मानव युक्त अंतरिक्ष यान के निर्माण की योजना में सहयोग की इच्छुक है। यह सहयोग भारत को महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने को लेकर भी हो सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+