बंसल के आवास पर तैनात जवान ने की आत्महत्या
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'इंडियन रिजर्व बटालियन' का जवान परीशन मारक (35) 6-अशोक रोड पर तैनात था। वह मेघालय का निवासी था। यह घटना शनिवार रात 11 बजे हुई।
बंसल के आवास पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने आईएएनएस को बताया, "हमने गोली चलने की आवाज सुनी। जब हम वहां गए तो वह अपने बिस्तर पर मृत पड़ा था। उसने अपनी रायफल से खुद को गोली मारी थी।"
उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
परीशन के साथियों का कहना है कि उसका बच्चा बीमार था और उसने छुट्टी मांगी थी, लेकिन अधिकारियों ने छुट्टी देने से इंकार कर दिया था। इसके चलते वह तनाव में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications