कंधार में तालिबान के दो कमांडर ढेर
एक सरकारी बयान में बताया गया है कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को जलाई जिले के दो गांवों में अभियान चलाया था, जिसमें तालिबान के दो कमांडर मारे गए। तालिबान ने हालांकि, इस बारे में अभी कोई बयान नहीं दिया है।
उल्लेखनीय है कि कंधार में पिछले कुछ सालों से तालिबान आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है। इस क्षेत्र में शांति कायम करने के लिए अफगानिस्तान और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की सेनाएं आतंकियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चला रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications