राष्ट्रमंडल खेल : कलमाडी ने शीला पर किया पलटवार

कलमाडी ने मजबूती के साथ आयोजन समिति का बचाव किया और कहा कि खेलों की तैयारियों के दौरान तमाम हमलों के बावजूद वह चुप रहे, लेकिन इसे उनकी कमजोरी के रूप में नहीं लेना चाहिए।

कलमाडी ने एक बयान में कहा, "आयोजन समिति में भ्रष्टाचार पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आक्षेप अति निराशाजनक और अनुचित है। ऐसे में जब खुद उनके अपने विभागों में भ्रष्टाचार हो, तो उन्हें दूसरों पर उंगली उठाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा है कि आयोजन समिति के तरीके संदिग्ध हैं, जबकि यहीं पर राष्ट्रमंडल खेलों के प्रमुख माइकल फेनेल ने घोषणा की कि खेलों का आयोजन अद्वितीय और सफल रहा।"

कलमाडी ने खेल गांव को समय के भीतर तैयार करने का अकेले श्रेय लेने की कोशिश की भी आलोचना की।

कलमाडी ने कहा, "टीम इंडिया के प्रयासों के कारण खेल सफल हुए हैं। इसमें कई सारे लोग और एजेंसियां शामिल थीं, कोई एक व्यक्ति नहीं है। खेल गांव को समय के भीतर तैयार करने का श्रेय लेने की दीक्षित की कोशिश टीम के सिद्धांत के साथ मेल नहीं खाता। दिल्ली के उपराज्यपाल और आयोजन समिति ने कई सारी एजेंसियों के काम को समन्वित किया ताकि खेल गांव खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाए। हम दो वर्षो से इस काम में लगे हुए थे।"

कलमाडी ने कहा, "हम प्रधानमंत्री के उस निर्णय का पहले ही स्वागत कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने जांच समिति गठित करने का निर्णय लिया और हमने कहा है कि जांच समिति को पूरा सहयोग करेंगे। हमें विश्वास है कि शंगलु समिति के अधिकार क्षेत्र में न केवल आयोजन समिति द्वारा 1,620 करोड़ रुपये के बजट में किए गए कार्यो को शामिल किया जाएगा, बल्कि दिल्ली सरकार द्वारा खर्च किया गए 16,000 करोड़ रुपये को भी शामिल किया जाएगा।"

कलमाडी ने कहा है कि उनके धर्य को उनकी कमजोरी नहीं समझी जानी चाहिए। आयोजन समिति के भ्रष्टाचार के आरोपों में आने के बाद कलमाडी का यह पहला कठोर बयान है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+