एएमयू की देशभर में नए केंद्र स्थापित करने की योजना
कुलपति ने कहा, "एएमयू के केंद्र स्थापित किए जाने से पाश्चिम बंगाल और केरल में रहने वाले मुसलमान खुश हैं। मुस्लिमों को अधिक से अधिक शिक्षित करने के मकसद से असम, राजस्थान, हरियाणा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी और केंद्र बनाए जाने को लेकर अनुरोध किए जा रहे हैं।"
अजीज ने कहा कि एएमयू ने हाल ही में केरल के मालप्पुरम और पश्चिमी बंगाल के मुर्शिदाबाद में अपने शैक्षणिक केंद्र स्थापित किए हैं। यह केंद्रीय विश्वविद्यालय 2020 तक अपना शताब्दी वर्ष मनाएगा।
उन्होंने छात्रों को अन्य मसलों की बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रीत करने को कहा।
कुलपति मोहम्मडन एंग्लो-ओरियंटल कॉलेज के संस्थापक सर सैयद अहमद खान के 193वें जयंती के अवसर पर बोल रहे थे, जो बाद में एएययू के रूप में विकसित हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications