परमाणु मामले में समझौता नहीं करेगा ईरान : अहमदीनेजाद
समाचार एजेंसी डीपीए ने न्यूज नेटवर्क 'खबर' के हवाले से बताया कि उत्तर-पश्चिम ईरान के अरदेबिल शहर में अपने संबोधन में अहमदीनेजाद ने कहा, "ईरान वार्ता का स्वागत करता है, लेकिन यह नहीं समझा जाना चाहिए कि ईरान पर लगे प्रतिबंध के कारण हम मजबूरी में फिर से वार्ता में भाग लेंगे।"
समाचार नेटवर्क 'खबर' पर सीधे प्रसारित हो रहे संबोधन में उन्होंने कहा, "ईरान में कोई भी हमारे परमाणु कार्यक्रम के सम्बंध में समझौता करने को तैयार नहीं है।"
ज्ञात हो कि एक वर्ष बाद ईरान के साथ परमाणु वार्ता फिर से शुरू करने वाले समूह 5+1 में अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस और जर्मनी शामिल हैं।
यह वार्ता 15 नवम्बर से वियना में शुरू होगी। इसका नेतृत्व यूरोपीय संघ के विदेश नीति मामले के प्रमुख कैथरीन आश्टन करेंगे। वह समूह 5+1 देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा ईरान के प्रमुख परमाणु वार्ताकार सईदी जलीली इसमें भाग लेंगे।
उल्लेखनीय है कि वैश्विक शक्तियां ईरान के यूरेनियम संवर्धन कार्य को स्थगित कराना चाहती है, जबकि तेहरान का कहना है कि विवादित संवर्धन प्रक्रिया सहित देश की परमाणु परियोजनाओं की जानकारी वार्ता का उद्देश्य होना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications