Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राष्ट्रमंडल खेल : रेड्डी से मिले कलमाडी

मंत्रियों के समूह के प्रमुख रेड्डी ने बताया कि कलमाडी ने खुद उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। रेड्डी ने कहा, "मंत्रियों के समूह की सोमवार को बैठक होनी है। कलमाडी इसी संबंध में मुझसे मिलने पहुंचे। इस अवसर पर हमने दशहरा की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।"

सूत्रों का कहना है कि मंत्रियों के समूह की बैठक में खेलों से जुड़े उन सरकारी अधिकारियों की भूमिका पर चर्चा हो सकती है जिन्होंने आयोजन समिति के साथ काम किया है। इस बैठक में इस बात का फैसला किया जा सकता है कि आयोजन समिति से जुड़े सरकारी अधिकारी कब तक अपने विभागों में वापसी करेंगे।

कलमाडी और रेड्डी की मुलाकात को खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि बीते दिनों में प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी ने उन्हें काफी हद तक नजरअंदाज किया है। पदक विजेताओं को अपने आवास पर मिलने के लिए बुलाने के दौरान प्रधानमंत्री और सोनिया ने कलमाडी को आमंत्रित नहीं किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+