देश के तीन शीर्ष नौकरशाह जब बने गुरु..

इन नौकरशाहों में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के सचिव क्रिस्टी फर्नाडीज, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रमुख सचिव टी.के.ए. नायर और विदेश सचिव निरूपमा राव शामिल थे।

उत्सव के दौरान तीनों नौकरशाहों ने बच्चों को थाली में रखे चावल से 'ओम हरि श्री गणपतये नम:' लिखने में मदद की। उत्सव का आयोजन मलयालम दैनिक 'मलयाला मनोरमा' ने 'चिन्मय मिशन ऑडिटोरियम' में किया था।

ढाई घंटे तक चले इस उत्सव में सभी जाति और धर्मो के लोग अपने बच्चों को लेकर आए थे। इनमें ज्यादातर बच्चे तीन वर्ष के थे। विदेश सचिव राव, जो प्रसिद्ध कवि भी हैं, ने इस समारोह को 'सुखद अनुभव' बताया।

उल्लेखनीय है कि फर्नाडीज और नायर सिविल सेवा में आने से पहले केरल में अध्यापन कार्य करते थे।

मलयाला मनोरमा के दिल्ली ब्यूरो प्रमुख ने बताया, "तीनों नौकरशाहों के लिए यह एक सम्मान था, क्योंकि ये अपने बचपन में इस परंपरा से गुजर चुके हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+