डीटीसी 1000 से अधिक बसों को सड़क पर उतारेगी

डीटीसी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "निगम के पास वर्तमान में 6,000 बसें हैं। इस बेड़े में करीब 1,174 बसें और शामिल हो जाएंगी।"

उन्होंेने बताया कि 1,174 बसों में से 574 वातानुकूलित बसें थीं, इन्हें राजनेताओं और प्रतियोगी देशों के खिलाड़ियों के परिवहन में लगाया गया था जबकि, करीब 600 हरे रंग वाली बसों का इस्तेमाल दर्शकों के लिए किया गया था।

विदेशी शिष्टमंडलों और खिलाड़ियों के जाने के बाद डीटीसी इन बसों को 18 अक्टूबर से सार्वजनिक परिवहन के लिए इस्तेमाल करेगी। खेलों के चलते दिल्ली को सबसे बड़ा 'मिलेनियम पार्क डिपो' प्राप्त हुआ है। यहां 1,000 से अधिक लो फ्लोर बसों को रखा जा सकता है।

यमुना नदी के किनारे करीब 65 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में बने इस डिपो के निर्माण में 74 करोड़ रुपये की लागत आई है।

उल्लेखनीय है कि खेलों के चलते सड़कों से हटाई गईं करीब 1,600 ब्लू लाइन बसों को भी सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+