चीन की सबसे बुजुर्ग महिला की उम्र है 125 साल
समाचार पत्र 'चाइना डेली' के अनुसार गुआंगक्सी झुआंग क्षेत्र के बामा काउंटी में रहने वाली लुओ मिझेन देश में सबसे अधिक जीने वालों की सूची में शीर्ष पर हैं।
चीन के 'जेरोंटोलॉजिकल सोसायटी' ने इस सूची को तैयार किया है और इसे चोंगयांग महोत्सव के अवसर पर जारी किया गया है, जो बुजुर्ग व्यक्तियों के सम्मान में मनाया जाता है।
याओ जाति से संबंध रखने वाली लुओ का जन्म वर्ष 1885 में हुआ था। उन्होंेन हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है।
चीन में 43,000 बुजुर्ग लोग हैं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। साथ ही शतायु लोगों के मामले चीन दुनिया में दूसरे पायदान पर है जबकि अमेरिका पहले और जापान तीसरे स्थान पर हैं।
लुओ ने टेलीफोन पर एक साक्षात्कार के दौरान कहा, "मैं भूल चुकी हूं कि मैं कितने समय से जीवित हूं और मेरे इतने दिनों तक जिंदा रहने के पीछे मेरी सहनशीलता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications