समुद्री लुटेरों ने किया दक्षिण कोरियाई जहाज को अगवा
विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि लुटेरों ने दक्षिण कोरिया की इस जहाज पर गत नौ अक्टूबर को हमला किया था। उस समय यह जहाज हिंद महासागर में केन्या के द्वीप लामू के समीप था। इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है।"
समाचार एजेंसी 'योनहाप' ने केन्या में रहने वाले दक्षिण कोरियाई लोगों के हवाले से बताया कि जहाज इस क्षेत्र में करीब एक महीने से मछली पकड़ने में लगा था।
जहाज के चालक दल के सदस्यों में दो दक्षिण कोरिया, दो चीन और 39 केन्या के नागरिक शामिल हैं। समुद्री लुटेरों ने चालक दल के सदस्यों को कहां रखा है, इसका पता नहीं चल सका है। साथ ही उन्होंने चालक दल के सदस्यों को छोड़ने के लिए कोई वार्ता या फिरौती की भी मांग नहीं की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications