चोरी के शक में पिटाई कर सिर मुंडाया
पुलिस के मुताबिक नयागांव थाना क्षेत्र में हुई एक चोरी के शक में गांव के लोगों ने सुनील यादव की पिटाई कर उसके सिर के बाल ही काट दिए। सुनील के परिजनों का कहना है कि गांव वालों ने उस पर दबाव बनाया कि वह चोरी स्वीकार कर ले। जब सुनील ने गांव के दबंगों की बात नहीं मानी तो उसके साथ यह बर्ताव किया गया। घायल सुनील का एक अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस के प्रवक्ता डा. जे.पी. यादव ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि सुनील की पिटाई करने और उसके बाल काटने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications