देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम सोमवार से खुलेगा

जानकारों का मानना है कि यह आईपीओ विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेगा और पूंजी प्रवाह बढ़ाएगा, इससे रुपये के मूल्य में और मजबूती आएगी। इससे मुद्रा तरलता में कमी की स्थिति बनेगी जिससे शेयर बाजारों में गिरावट रह सकती है।

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख और रणनीतिकार जगन्नाथम थुनुगुन्थला ने कहा, "इस आईपीओ को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह है। जानकारों के एक वर्ग का मानना है कि इस आईपीओ से बाजार में तरलता का संकट पैदा होगा इससे शेयर बाजार में गिरावट देखी जा सकती है।"

उन्होंने कहा कि कीमत दायरे के उच्च स्तर के अनुरूप गणना करने पर इस आईपीओ से कुल 15,400 करोड़ रुपये की राशि एकत्रित होगी। यह देश के पूंजी बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ है।

आईपीओ के अंतर्गत 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले 63,16,36,440 शेयर जारी होंगे। यह आईपीओ 21 अक्टूबर को खुदरा और गैर संस्थागत निवेशकों के लिए बंद होगा। बड़े संस्थागत निवेशकों के लिए यह एक दिन बाद बंद होगा।

खुदरा क्षेत्र वर्ग से इस आईपीओ के जरिए 4,600 करोड़ रुपये की राशि एकत्र होगी।

कोल इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खनन कम्पनी है। यह देश की 471 कोयला खदानों से देश के 80 प्रतिशत से अधिक कोयले का उत्पादन करती है। वर्ष 2009-10 में इसने 43.12 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया।

कम्पनी के पास दुनिया के सबसे बड़े 22 अरब टन से ज्यादा के कोयला भंडार हैं। कम्पनी ने 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में 4,062.6 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+