अफगानिस्तान में विस्फोट, जवान सहित 3 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) ने जवान के मारे जाने की पुष्टि की है। लेकिन उसकी नागरिकता के बारे में खुलासा नहीं किया गया। अफगानिस्तान के दक्षिणी हिस्से में तैनात ज्यादातर जवान अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के हैं।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान में इस साल हुए आतंकी हमलों में अंतर्राष्ट्रीय सेना के 590 से अधिक जवान मारे गए हैं। लिहाज यह साल अमेरिका और नाटो के लिए बेहद घातक रहा है।
प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता जालमई अयूबी ने कहा कि शनिवार की रात कंधार में विस्फोटकों से भरे एक मोटरसाइकिल में विस्फोट हो जाने की वजह से एक नागरिक की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि कंधार के पूर्वी हिस्से में शनिवार रात को ही संदिग्ध आतंकवादियों के एक तेल टैंकर पर गोलीबारी करने के कारण एक और नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य लोग जख्मी हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications