एआईएडीएमके ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी महासचिव जे. जयललिता ने पार्टी के संस्थापक एमजीआर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मिठाइयां बांटीं। उन्होंने पार्टी का स्मृति पत्र जारी किया जिसकी पहली प्रति एमजीआर फोरम के नेता पी.एच. पांडियन को दी गई।
राजनीति के विशेषज्ञों ने हाल के दिनों में एआईएडीएमके के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई हैं परंतु पार्टी की जनसभा में उमड़ रही भीड़ से कार्यकर्ता उत्साहित दिखते हैं।
जयललिता सोमवार को मदुरई में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। माना जा रहा है कि इसमें बड़ी संख्या में लोग उमड़ सकते हैं। मदुरई में जनसभा को लेकर जयललिता को जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद राज्य सरकार ने इस पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की अनुशंसा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications