थाईलैंड में 'रेड-शर्ट' रैली से निपटने की तैयारी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक विभिन्न प्रांतों में कार्य कर रहे सरकार विरोधी 'रेड-शर्ट' संगठनों ने अयुथाया प्रांत के फुटबाल मैदान में जमा होने की योजना बनाई है। ये लोग यहां जमा होकर अपनी विभिन्न तरह की गतिविधियों को अंजाम देंगे।
उत्तरी प्रांतों के 'रेड-शर्ट' समर्थक अयुथाया जाने से पहले रविवार सुबह बैंकाक के इंपीरियल वर्ल्ड लेडप्राओ विभाग में एकत्र हुए। वे यहां जाकर अन्य संगठनों के साथ शामिल हो जाएंगे जिसका नेतृत्व विपक्षी दल पुयेआ थाई पार्टी एमपी कर रही है। समर्थकों ने थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री पीरिदी बानोमयोंग के सम्मान में तीन बजे शाम को रैली के दौरान अपना ध्वज फहराने की योजना बनाई है।
रैली के दौरान पार्टी के नेता शाम पांच बजे से अपना भाषण शुरू करेंगे। यह रैली रात 10 बजे समाप्त होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications