खदान हादसे में मरने वालों की संख्या 26 हुई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक राहत मुख्यालय के उप प्रमुख दू बो ने बताया कि बचावकर्मी उन 11 लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं जो खदान के अंदर फंसे हुए हैं लेकिन उनके जीवित बचने की संभावना काफी कम है।
दू ने कहा, "पिछले अनुभवों के आधार पर हम कह सकते हैं कि शेष 11 खनिक कोयले के चूरे में दब गए हैं और उनके बचने की संभावना काफी कम है।" गैस का रिसाव होने के बाद 2,500 टन से ज्यादा कोयले का चूरा गिर गया था।
शुरूआती जांच में पता चला है कि इस हादसे में 173,500 क्यूबिक मीटर गैस का रिसाव हुआ। हादसे के समय को कंपनी का मुख्य अभियंता खान में मौजूद था और उसी ने खनिकों को बचाने में सहयोग दिया। हादसे के समय खदान के अंदर 276 खनिक कार्य कर रहे थे। इस हादसे के बाद 239 खनिकों को बचा लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications