संप्रग सरकार में 'आम आदमी' की उपेक्षा : वृंदा करात
वामपंथी नेता ने कहा कि केंद्र सरकार 'आम आदमी' की बजाय 'खास आदमी' को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है।
त्रिपुरा की राजधानी में महिलाओं की रैली को संबोधित करते हुए वृंदा ने कहा, "कांग्रेस लोकसभा चुनाव (2009) से पहले गरीबों की हालत पर विलाप कर रही थी, लेकिन उसके बाद करोड़पतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है।"
उन्होंने कहा, "खाद्यान्नों की कीमतें 16 प्रतिशत तक बढ़ गईं और आवश्यक वस्तुओं के दाम ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जनता से कहते हैं कि धर्य रखो।"
वृंदा ने कहा कि इधर लाखों लोग भूख से जूझ रहे हैं और उधर गोदामों में खाद्यान्न चूहे खा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि माकपा के नेतृत्व वाली त्रिपुरा की वाममोर्चा सरकार की सफलता से पूरे देश को सीख लेनी चाहिए और वामपंथियों एवं अन्य पार्टियों के कार्यो के बीच तुलना करके देखना चाहिए कि कौन बेहतर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications