कराची में हिंसा, मरने वालों की संख्या 15 हुई (लीड -1)
स्थानीय समाचार चैनल 'जियो न्यूज' के मुताबिक हिंसा पर उताररू लोगों ने विभिन्न इलाकों में जबरन दुकानों को बंद करा दिया। पीएस-4 क्षेत्र में एक अज्ञात हमलावार द्वारा एक व्यक्ति को घायल कर दिए जाने के बाद हिंसा शुरू हुई। विधानसभा सीट के लिए रविवार को चुनाव होना है।
एक अन्य हिसक घटना कट्टी पहरी इलाके में हुई जहां अज्ञात बंदूकधारियों ने एक यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें एक व्यक्ति मारा गया है दो घायल हो गए। गार्डेन इलाके में हुई घटना में चार लोग मारे गए। इसी प्रकार कई अन्य इलाकों में भी हिंसक घटनाएं हुई जिसमें कई लोगों की मौत हुई है।
उल्लेखनीय है कि एक्यूएम के रजा हैदर की हत्या के यह सीट खाली हुई है। इसी वर्ष जुलाई में उनकी हत्या कर दी गई थी। एमक्यूएम ने आरोप लगाया है कि हैदर की हत्या के पीछे एएनपी का ही हाथ है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओरंगी कस्बे से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और संवेदनशील इलाकों में हिंसा को रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications