कराची में उपचुनाव से पहले हिंसा में 13 मरे

ओवैस सलीम

इस्लामाबाद, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में सिंध प्रांत की राजधानी कराची में एसम्बली की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले हुई विभिन्न हिंसक घटनाओं में कम से कम 13 लोग मारे गए और 40 लोग घायल हो गए।

ऐसा माना जा रहा है कि मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) और अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के कार्यकर्ताओं के बीच यह हिसक झड़पें हुई हैं। दोनों पार्टियां पीएस-94 विधानसभा सीट से होने वाले उपचुनाव में एक दूसरे की प्रतिद्वंदी हैं।

एएनपी के सिंध प्रांत के प्रमुख शाही सैयद ने शनिवार शाम को एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर उपचुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रांतीय सरकार कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम साबित हुई है और ऐसी परिस्थतियों में चुनाव नहीं कराया जा सकता।

एमक्यूएम के नेता वसीम आफताब ने कहा, "पीएस-94 सीट एमक्यूएम से जुड़ी हुई है और हमारे उम्मीदवार वहां से बड़ी जीत हासिल कर चुके हैं।" उन्होंने कहा कि एएनपी चुनाव में हार के डर से पीछे हटना चाहती है।

दोनों पार्टियों के तरफ से दिए गए बयानों के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में उनके समर्थकों ने हिंसक झड़पें शुरू हो गई। एक गुस्साई भीड़ ने शनिवार शाम को दो वाहनों में आग लगा दिया और बाजारों को जबरन बंद करवा दिया।

उल्लेखनीय है कि एक्यूएम के रजा हैदर की हत्या के यह सीट खाली हुई है। इसी वर्ष जुलाई में उनकी हत्या कर दी गई थी। एमक्यूएम ने आरोप लगाया है कि हैदर की हत्या के पीछे एएनपी का ही हाथ है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओरंगी कस्बे से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और संवेदनशील इलाकों में हिंसा को रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+