ईरान ने अमेरिकी व्यवसायी को रिहा किया
वाशिंगटन, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। ईरान ने अमेरिकी मूल के एक ईरानी व्यवसायी को दो वर्ष से अधिक समय तक हिरासत में रखने के बाद शनिवार को छोड़ दिया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक व्यवसायी के वकील ने कहा कि 71 वर्षीय रेजा तघावी को शनिवार को रिहा किया गया और उन्होंने अपने परिवार के साथ जल्द ही ईरान छोड़ने की योजना बनाई है।
उल्लेखनीय है कि तघावी को मई, 2008 में गिरफ्तार किया गया था। ईरान के अधिकारियों ने तेहरान में काम कर रहे एक सरकार विरोधी संगठन को 200 डॉलर देने का अरोप लगाया था। व्यवसायी का कहना था कि उसने लास एंजेलिस में रह रहे एक परिचित के कहने पर ऐसा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications