अफगानिस्तान में 1,200 सैनिक भेजेगा इटली
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रूसा ने कहा, "हमने इस वर्ष के अंत तक अफगानिस्तान में अपने सैनिकों की संख्या 4,000 तक पहुंचाने का निर्णय लिया है।"
अफगानिस्तान में अमेरिका की अगुवाई वाले उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की गठबंधन सेना में वर्तमान में इटली के लगभग 2,800 सैनिक तैनात हैं। इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी पहले ही अफगानिस्तान में और अधिक सैनिकों की तैनाती का वादा कर चुके हैं।
रक्षा मंत्री के मुताबिक अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती इस वर्ष के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत तक की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications