रूस में बाढ़ से 11 मरे
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार दक्षिणी क्रासनोडर क्षेत्र के एक प्रवक्ता ने बताया, "बाढ़ से 11 लोग मारे गए हैं और तीन लापता बताए गए हैं।"
पर्वतीय इलाकों में जारी मूसलाधार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इससे 21 गावों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। प्रभावित इलाकों से लगभग 300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रभावित इलाकों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है।
रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में स्थिति का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय विकास मंत्री विक्टर बासार्गिन को मौके पर भेजा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications