बांग्लादेशी की मौत के बाद भारतीयों पर हमला
स्थानीय समाचर पत्र 'द न्यू एज' के मुताबिक कथित तौर पर भारतीयों द्वारा बांग्लादेशी नागरिक रमजान अली की हत्या करने के बाद उसके शव को सौंपने से इंकार कर दिया था। इस बात पर गुस्साई भीड़ हिंसक हो गई।
समाचार पत्र के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि इसकी शुरुआत आवामी लीग के स्थानीय नेताओं द्वारा की गई।
पंचागढ़ के उपायुक्त बनमाली भौमिक ने समाचार पत्र को बताया, "हम मामले की जांच कर रहे हैं। स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications