उद्योग जगत का भरोसा घटा : सर्वेक्षण
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा निर्मित अक्टूबर-दिसंबर 2010 के व्यापारिक विश्वास सूचकांक (बिजनेस कान्फीडेंश इंडेक्स) में 1.4 अंक की गिरावट आई है और यह घटकर 66.2 अंक हो गया है जबकि अप्रैल-सितम्बर में इसमें 1.5 अंक की वृद्धि हुई थी।
इस सूचकांक से भारतीय कम्पनियों, क्षेत्रों और अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन के संबंध में उद्योगों की उम्मीदों का पता चलता है।
सर्वेक्षण के मुताबिक मुद्रास्फीति, घटती उपभोक्ता मांग, श्रमिकों की कमी और बढ़ती लागत और उच्च ब्याज दरें प्रमुख चिंताएं हैं।
सीआईआई के महानिदेशक, "मौजूदा तिमाही में विकास की संभावनाओं को लेकर कुछ चिंताओं के चलते व्यापारिक विश्वास में कमी आई है।"
सर्वे में शामिल 59 प्रतिशत लोगों ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में विकास दर आठ प्रतिशत रह सकती है जबकि 39 प्रतिशत लोगों का कहना है कि विकास दर आठ से 8.5 प्रतिशत के बीच रहेगी।
महंगाई के मुद्दे पर 70 प्रतिशत लोगों का कहना है कि 2010-11 में पूरे साल औसत महंगाई दर छह फीसदी रहेगी जबकि 38 प्रतिशत का कहना है कि यह आठ फीसदी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications