रिलायंस ब्रॉडकास्ट 50 पेंटेंट प्राप्त कार्यक्रम आयोजित करेगा
पेटेंट प्राप्त कार्यक्रमों के 1,600 करोड़ रुपये (35 करोड़ डॉलर) के बाजार में रिलायंस ब्रॉडकास्ट बड़ा हिस्सा हासिल करना चाहता है। बौद्धिक संपदा व्यापार नाम से जाने जाने वाले इस कारोबार के अंतर्गत म्यूजिक अवॉर्ड, कौशल खोज, रिएलिटी शो जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत में पिछले कुछ सालों में मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के तेज विकास के चलते इस कारोबार में खासी वृद्धि हुई है।
कम्पनी की इकाई बिग लाइव के प्रमुख अर्जुन सिंह बरन ने कहा, "बौद्धिक संपदा उद्योग में बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं। हम इस क्षेत्र में मुनाफे को लेकर आशावादी हैं और अपने आंतरिक मीडिया संसाधनों का उपयोग रेडियो और डिजिटल क्षेत्र के अन्य उद्यमों को सेवाएं देने में कर रहे हैं।"
बरन ने कहा, "पेटेंट अधिकारों के जरिए हमें इस क्षेत्र में ब्रांड तैयार करने में मदद मिलेगी, इससे विज्ञापन उद्योग को फायदा होगा और दर्शकों को मनोरंजन के नए मंच मिलेंगे। कम्पनी द्वारा विकसित और निर्मित ये कार्यक्रम कम्पनी के पूर्ण स्वामित्व के होंगे।"
उद्योग के जानकारों के मुताबिक बौद्धिक सम्पत्ति व्यापार की विकास दर 60 से 80 प्रतिशत प्रतिवर्ष रहेगी। कुछ कार्यक्रमों से चार से पांच करोड़ रुपये तक का मुनाफा होता है।
अगले कुछ महीनों में रिलायंस ब्राडकास्ट नेटवर्क मराठी, बंगाली, तेलगू और कन्नड में 'टेलीविजन बिगीज' के नाम से एक अवॉर्ड शो आयोजित करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications