बिहार में नाव दुर्घटना, 6 की मौत
पुलिस के अनुसार कुछ लोग दशहरा का मेला देख नाव से घर लौट रहे थे। इसी दौरान राजघाट के नजदीक पुनपुन नदी में नाव पलट गई। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार एक छोटी नाव पर क्षमता से अधिक कम से कम 50 लोग सवार थे। जिस कारण नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इधर, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव व्यास जी ने बताया कि अब तक नदी से छह लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) का एक दल घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका है।
व्यास जी ने बताया कि इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को विभाग की तरफ से एक-एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications