राष्ट्रमंडल खेल : जांच की घोषणा को आडवाणी ने सराहा
आडवाणी ने अपने ब्लॉग पर किए ताजा पोस्ट में कहा, "देश को इस मामले में बारीकी से जांच होने की उम्मीद है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। साथ ही यह जांच केवल बलि के लिए बकरा ढूंढने की कवायद साबित नहीं होनी चाहिए।"
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों द्वारा बड़ी संख्या में पदक जीतने और शानदार उद्घाटन और समापन समारोहों के चलते खेलों से पहले हुई बदनामी का असर कुछ हद तक कम हुआ है लेकिन विदेशों में इसे लेकर अब भी बुरी छवि निर्मित है।
खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताते हुए आडवाणी ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन एक ओर जहां भारत पदक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गया वहीं क्रिकेट के मैदान में भी खिलाड़ियों को तिहरी खुशी मिली। एक तो भारत ने आस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरिज में 2-0 से हराया, दूसरा भारत क्रिकेट खेलने वाले देशों की सूची में पहले स्थान पर पहुंचा और तीसरा सचिन तेंदुलकर का बेहतरीन प्रदर्शन। यह दिन खेल प्रमियों के लिए काफी खुशगवार रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications