मिलजुलकर बने भव्य राम मंदिर : भागवत
विजया दशमी के उपलक्ष्य पर नागपुर में आयोजित संघ के वार्षिक कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, "अयोध्या मामला न्यायिक प्रक्रिया के कारण 60 वर्ष तक खिंचा, जिसके चलते अकारण ही संपूर्ण समाज की समरसता में विभेद का विष व संघर्ष की कटुता पैदा हुई। इस विवाद को समाप्त कर राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाने के लिए हम सभी को बीती बातें भूलकर एकत्र होना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "अयोध्या मामले में अदालत का निर्णय रामजन्मभूमि पर एक भव्य मंदिर के निर्माण का ही मार्ग प्रशस्त करेगा।"
भागवत ने कहा, "यह निर्णय अपने देश के मुसलमानों सहित सभी वर्गो को आत्मीयतापूर्वक मिलजुलकर नया शुभारम्भ करने का नियति द्वारा प्रदत्त अवसर है। अपनी संकीर्ण मानसिकता, पूर्वाग्रहों से ग्रसित हठ तथा संशय की भावना को छोड़कर हमें श्रीराम का मंदिर जन्मभूमि पर बनाने के लिए एकत्रित होना चाहिए। यही संपूर्ण समाज की इच्छा है। 30 सितंबर के निर्णय के पश्चात समाज ने जिस एकता व संयम का परिचय दिया, वह इसी इच्छा को दर्शाता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications