आक्रामक होते हैं फिटनेस के प्रति दीवाने लोग
वैज्ञानिकों ने कसरत और व्यक्तित्व के संबंधों के बारे तुलनात्मक अध्ययन के दौरान इस बात का पता लगाया है।
वेबसाइट 'टेलीग्राफ डाट को डाट यूके' के मुताबिक शारीरिक सौष्ठव के प्रति जागरूक लोग उन लोगों पर काफी हद तक हावी रहते हैं, जो आमतौर पर कम्पयूटर स्क्रीन के सामने बैठकर घंटों काम करते हैं।
अमेरिका के कैलीफोर्निया और आस्ट्रेलिया के साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक संयुक्त अभियान के दौरान इस बात का पता लगाने में सफलता हासिल की है कि लोगों के व्यक्तित्व और ऊर्जा हासिल करने की उनकी क्षमता में समानता होती है।
इसे दूसरे शब्दों में समझा जा सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इसी गुण के कारण पिंज़ड़े में बंद जानवर भी कसरत करना नहीं छोड़ते क्योंकि इससे उनकी शारीरिक ऊर्जा बनी रहती है।
यह अलग बात है कि पिंजड़े में रहने के दौरान उन्हें विशेष ऊर्जा की जरूरत नहीं होती क्योंकि उन्हें भोजन के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications