इजरायली हमले में फिलीस्तीनी विद्रोही की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रक्षा अधिकारियों का कहना है कि विद्रोही इजरायली पर रॉकेटों से हमला करने का प्रयास कर रह थे। तभी इजरायली सेना के युद्धपोत उन्हें देख लिया और निशाना बनाया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजरायली युद्धपोत ने विद्रोहियों को निशाना बनाते हुए कम से कम एक मिसाइल दागा। इस घटना के बारे में इजरायली सेना ने कोई टिप्पणी नहीं की है।
गौरतलब है कि विद्रोही फिलीस्तीनी राष्ट्रीय प्राधिकरण (पीएनए) और इजरायल के बीच सीधे शांतिवार्ता का कड़ा विरोध कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications