महिला ने 2 बेटों के साथ जहर खाया
बताया गया है कि पिछले दिनों अनिल सोनी नाम के एक पत्रकार की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय चिराग वर्मा और 20 वर्षीय लव वर्मा से पूछताछ की थी। अनिल की मां मंजू सोनी ने भी अपने बेटे की हत्या में इन पर शक जाहिर किया था। इससे परेशान हो कर शनिवार शाम दोनों भाइयों ने अपनी मां भारती वर्मा के साथ कथित तौर पर जहर खा लिया। तीनों को गंभीर हालत में पहले निजी और फिर एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात भारती और लव ने दमतोड़ दिया।
इंदौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. श्रीनिवास राव ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। इसमें कहा गया है कि पत्रकार अनिल की हत्या में उनका कोई हाथ नहीं है। फिर भी अनिल की मां उन पर शक कर रही है।
राव के मुताबिक भारती के बेटे पत्रकार की हत्या के मामले में आरोपी हैं। चंदननगर पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications