पाकिस्तान में जातीय हिंसा, 24 मरे (लीड 2)
इस्लामाबाद, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची शहर में प्रांतीय असेम्बली की एक सीट पर उपचुनाव से पहले भड़की जातीय हिंसा में कम से कम 24 लोग मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक उर्दू भाषी लोगों और पश्चिमोत्तर क्षेत्र खबर-पख्तूनख्वा से काम के लिए कराची आए पश्तो भाषी लोगों के बीच यह हिंसा भड़की।
सिंध प्रांत की राजधानी कराची की एक असेम्बली सीट के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले यह हिसा हुई।
स्थानीय समाचार चैनल 'जियो न्यूज' के मुताबिक शनिवार शाम भड़की जातीय हिसा में 24 लोग मारे गए हैं और 50 से अधिक घायल हो गए हैं।
चैनल के मुताबिक शहर में चारों तरफ तनाव व्याप्त है और पुलिस अभी तक स्थिति से निपटने में नाकाम साबित हुई है।
उल्लेखनीय है कि मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के रजा हैदर की हत्या के यह सीट खाली हुई है। इसी वर्ष जुलाई में उनकी हत्या कर दी गई थी। एमक्यूएम ने आरोप लगाया है कि हैदर की हत्या के पीछे आवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) का ही हाथ है।
ताजा हिंसा भड़कने की वजह संभवत: एएनपी का ऐन मौके पर उपचुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय है। एएनपी ने सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति ठीक न होने का हवाला देते हुए चुनाव टालने की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications