अफगानिस्तान में तालिबानी नेता गिरफ्तार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रविवार को गठबंधन सेना ने जारी एक बयान में कहा, "अफगान और संयुक्त सुरक्षा बलों ने एक तालिबानी नेता को गिरफ्तार किया है, जो सीधे हमला करने और विस्फोट की कई घटनाओं में शामिल रहा है।" हालांकि गिरफ्तार आतंकी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
बयान के अनुसार कार्रवाई के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है। तालिबान ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications