अफगानिस्तान में 2 आतंकी ढेर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कंधार के प्रांतीय प्रशासन ने एक बयान में बताया, "शनिवार को पशमोल और रेग गांव में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो तालिबानी कमांडर मारे गए। इनकी शिनाख्त अब्दुल खलिक और कोको के रूप में की गई है।"
तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में एक अन्य आतंकी कमांडर मुल्लाह रामतुल्लाह घायल हो गया। इसे लेकर अभी तक तालिबान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications