बेंगलुरू विस्फोट के 2 संदिग्धों को न्यायिक हिरासत
पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया, "उमर फारुख और इब्राहिम मौलवी को शनिवार को बेंगलुरू लाया गया और अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट वेंकटेश हुलगी के समक्ष पेश किया गया। उन्होंने आरोपियों को 25 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।"
बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त (शहर) शंकर बिदारी ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि उमर फारुख को राजस्थान के अजमेर और इब्राहिम मौलवी को केरल के कासरगोड से गिरफ्तार किया गया।
बेंगलुरू में 25 जुलाई 2008 को हुए श्रंखलाबद्ध विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई थी और 15 लोग घायल हुए थे।
कथित रुप से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा टी. नासिर मामले का मुख्य आरोपी है। वह बेंगलुरू जेल में बंद है।
पुलिस ने इस मामले में 32 लोगों पर आरोप पत्र दायर किया है। बिदारी ने कहा कि नौ और संदिग्ध अभी फरार हैं और 'हमारी सूचना के मुताबिक वह विभिन्न देशों में रह रहे हैं'।
उन्होंने कहा कि "हम उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications