अफगानिस्तान में विस्फोट, जवान की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "अफगानिस्तान के दक्षिणी हिस्से में रविवार को सड़क किनारे हुए बम विस्फोट की चपेट में आने से एक जवान की मौत हो गई।" मारे गए जवान की राष्ट्रीयता के बारे में खुलासा नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि तालिबान आतंकवादी नाटो की नेतृत्व वाली सेना और अफगान सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर अक्सर सड़कों किनारे बम विस्फोट करते रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications