थाइलैंड में 6 बरसों में हिंसा के कारण बुझे 4390 चिराग
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पट्टानी में स्थित 'द दीप साउथ वाच ऑफ प्रिंस सोंगखला विश्वविद्यालय' की तरफ से जारी एक सर्वे के मुताबिक इस क्षेत्र में जनवरी 2004 से ही 10,284 हिंसक घटनाएं दर्ज की जा गई हैं।
स्थानीय समाचार पत्र 'द नेशन' के मुताबिक हिंसक घटनाओं में मारे गए 4,390 लोगों में 60 फीसदी थाई मुसलमान शामिल हैं।
थाइलैंड के दक्षिणी हिस्से में मुस्लिम बहुल नाराथीवाट, पट्टानी और याला प्रांतों में तीन जनवरी 2004 से सुरक्षाबलों और अलगाववादियों ने लगातार जारी हिंसा जारी रही।
बौद्ध थाई स्वायत्तशासी राज्य के लिए संघर्ष के अलावा सीमा पर कुख्यतात गिरोहों द्वारा सामान, हथियारों और नशीले पदार्थो की तस्करी भी बड़ी मात्रा में हुई।
दीप साउथ वाच द्वारा आयोजित इस सर्वे के मुताबिक यहां की सबसे बड़ी समस्या नशीले पदार्थो की तस्करी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications